मेरठ, मार्च 31 -- भगत सिंह मार्केट में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए हंगामा किया। व्यापारियों ने बाजार में मारपीट, रंगदारी और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों में ही मारपीट की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे बाजार में भय का माहौल बना हुआ है। हाल ही में मार्केट प्रधान के साथ हुई मारपीट को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।बाजार में तैनात होगी पीएससीएसपी सिटी ने बाजार में पीएससी तैनात करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.