नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Stock Market Today live 23 April: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। ट्रेडिंग के अंत में बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक की गिरावट के साथ 77,664 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 205.05 अंक टूटकर 24,173.05 अंक पर ठहरा। 12:45 PM: शेयर मार्केट में गिरावट अब और बढ़ गई है। सेंसेक्स 788 अंक नीचे 77727 पर है। निफ्टी 185 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 24192 पर। निफ्टी में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में एसबीआई लाइफ (-3.19%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.95%) , बजाज फिनसर्व (-2.48%), ट्रेंट (-2.35%) और श्रीराम फाइनेंस (-2.09%) हैं। Stock Market Today live 23 April 9:24 AM: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच सेंसेक्स पर केवल पावर ग्रिड, सन फार्मा, टीसीएस, ट्रेंट और बीईएल ही हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 631 ...