नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर हाल में बाजार में लिस्ट हुए हैं। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 1724.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर 4 सितंबर को ही बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों की बाजार में हुई जबरदस्त लिस्टिंगईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर BSE और NSE दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर 4 सितंबर को NSE में 757 रुपये पर लिस्ट हुए और कारोबार के आखिर में उछाल के साथ 908.40 रुपय...