नई दिल्ली, मार्च 16 -- शेयर मार्केट में पिछले एक महीने से बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर जब पानी मांग रहे हैं तो तेजस नेटवर्क की तेजी सबको हैरान कर रही है। इस कंपनी के शेयर एक महीने में करीब 35 पर्सेंट उछल चुके हैं। जबकि, इस अवधि में निफ्टी 9 पर्सेंट से अधिक टूटा है। आज एक नई खबर ने तेजस के शेयर को और ऊंची उड़ान दी है। दक्षिण एशिया में मिले एक बड़े प्रोजेक्ट से आज स्टॉक उड़ान भर रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें 9 प्रतिशत की तेजी देखी गई।निवेशकों में उत्साह का माहौल ग्लोबल ब्रॉडबैंड, ऑप्टिकल और वायरलेस नेटवर्किंग कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दरअसल, कंपनी को दक्षिण एशिया में 4G नेटवर्क विस्तार परियोजना के लिए चुना गया है। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह का माहौल है और शेयरों की खरीदारी बढ़ गई है। क...