मार्केट में छापा, भारी मात्रा में नकली माल बरामद
मेरठ, मई 10 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में शनिवार को नकली ब्रांडेड खेल सामग्री के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स कंपनी और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पोर्ट्स दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली क्रिकेट बैट, ग्लव्स और नामी कंपनियों के फर्जी ब्रांड की वालीबॉल बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने टीम का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। सूरजकुंड रोड स्थित एसकेएम दुकान पर लंबे समय से नामी कंपनियों के नाम पर नकली स्पोर्ट्स सामान तैयार और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद ब्रांड प्रोटेक्टर्स कंपनी की टीम सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ पहुंची। टीम ने दुकान की जांच शुरू की तो वहां से सिएट और एसजी के साथ अन्य कंपनी के नाम से तैयार किए गए डुप्लीकेट क्रिकेट बैट और ग्लव्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.