नई दिल्ली, अगस्त 17 -- रॉयल एनफील्ड की आने वाली सबसे धांसू बाइक हिमालयन 750 का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत और विदेशों में इसकी टेस्टिंग की तस्वीरें कई बार सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार एक बड़ी ही अजीब और चौंकाने वाली खबर आई है। यूरोप के एक कबाड़खाने (स्क्रैपयार्ड) से इस बाइक की कई टेस्ट बाइक्स की तस्वीरें वायरल हुई हैं। यहां ये गाड़ियां कबाड़ की तरह एक साथ पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। आम तौर पर सड़कों पर दौड़ती दिखने वाली ये टेस्ट गाड़ियां कबाड़ में क्यों फेंकी गई हैं, आइए इसे विस्तार से समझते हैं।क्या है वायरल तस्वीरों में? वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि हिमालयन 750 के कई सारे प्रोटोटाइप एक रिसाइकलिंग करने वाले सेंटर पर रखे हुए हैं। rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि यह तस्वीरें यूरोप की हैं।...