नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक बलेनो ने नए अवतार में लॉन्च होते ही कमाल कर दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई ओवरऑल कार बिक्री में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया। मारुति बलेनो को बीते महीने कुल 25,392 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 13,173 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही टाटा पंच बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 20,456 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट ...