हमीरपुर, जनवरी 10 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित रियाज मार्केट में बीती देर रात शार्टसर्किट से लगी आग से एक मालिक की किराना की दो दुकानों समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। इससे करीब 22 लाख से अधिक के नुकसान होने की संभावना जताई गई है। देर रात दमकल दस्ते ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। थाना पुलिस भी आग बुझाने में जुटी रही। राजस्व विभाग ने भी घटना स्थल का मुआयना कर क्षति का आंकलन किया है। कस्बे के उपरौस मोहल्ला निवासी मुहम्मद खालिक की बड़ा चौराहा स्थित नवीन मार्केट में सादिक ट्रेडर्स के नाम से किराना की दो दुकानें हैं। जिनमें थोक और फुटकर दोनों का काम होता है। कल रात खालिक दुकानें बंद करके अपने घर चले गए। देर रात शॉर्ट सर्किट से दोनों दुकानों में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.