नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Stock Market crash news: भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए सोमवार की शुरुआत बेहद खराब रही। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में मचे हाहाकार की वजह से निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक या 1.30% से ज्यादा टूट चुका था और निफ्टी 300 अंक से अधिक टूटकर 22,900 अंक के नीचे ट्रेड कर रहा था। सवाल है कि आखिर बाजार में ये हाहाकार क्यों मचा है। आइए समझ लेते हैं।ईरान-अमेरिका जंग -ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि कांग्रेस चुनाव से पहले ईरान पर नए हमले की संभावना को खुला रखा है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में जब ट्रंप से चुना...