नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Stock Market Today live 22 April : सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बिकवाली मोड में थे। यही वजह है कि ट्रेडिंग के अंत में बीएसई सेंसेक्स 756.84 अंक की गिरावट के साथ 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 198.50 अंक टूटकर 24,378.10 अंक पर ठहरा। 2:00 PM: शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में तेजी है। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में 0.38 प्रतिशत और स्मॉल कैप में 1.18 प्रतिशत की तेजी है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी में मामूली तेजी है जबकि, फाइनेंशियल सर्विसेज लाल है। Stock Market Today live 22 April 12:30 PM: एचसीएलटेक (-10.74%), टेक महिंद्रा (-6.4530%), इन्फोसिस (-4.31%) और टीसीएस (-3.85%) के लुढ़कने से सेंसेक्स 652 अंक टूट चुका है। वहीं, निफ्टी भी लहूलुहान ह...