नई दिल्ली, मार्च 23 -- जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर SUV टाइगुन (Taigun) को नए कलेवर में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। साल 2026 के मध्य तक लॉन्च होने वाली इस फेसलिफ्ट कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान बिना किसी कवर के देखा गया है। नई टाइगुन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में किया गया है। अब इसमें पुराने चौकोर हेडलाइट्स की जगह 'आई-शेप्ड' वाली मॉडर्न एलईडी यूनिट्स दी गई हैं। साथ ही, इसके ग्रिल पर एक चमकदार एलईडी स्ट्रिप और जलने वाला फॉक्सवैगन का लोगो मिलेगा।कुछ ऐसी होगी डिजाइन डिजाइन के अलावा टाइगुन के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। माना जा रहा है कि यह गाड़ी हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट से काफी प्रेरित होगी। केबिन के अंदर आपको 10.25-इंच का डिजिटल कॉकपिट और 10.1-इंच की बड़ी टचस्क्रीन मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.