गुड़गांव, मार्च 12 -- सोहना। सोहना में मार्केट कमेटी और नगर परिषद के बीच तालमेल की कमी के कारण विकास कार्य बाधित होने का मामला सामने आया है। मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी परिसर में नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे आधुनिक शौचालय के निर्माण कार्य पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। नगर परिषद ने पूरे शहर में लगभग एक करोड़ रुपये के बजट से 6 से 8 आधुनिक शौचालय बनाने की योजना तैयार की थी, जिसके तहत अनाज मंडी, राजीव गांधी पार्क और पुरानी तहसील परिसर सहित अन्य स्थानों पर काम शुरू किया गया था। मार्केट कमेटी के सचिव दिनेश श्योकंद का कहना है कि नगर परिषद ने मंडी परिसर में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उनके विभाग से कोई अनुमति नहीं ली थी। नियमों के अनुसार, मार्केट कमेटी के अधिकार क्षेत्र में बिना एनओसी के कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। जैसे ही मंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.