रांची, जून 5 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड की ताऊ पंचायत में शुक्रवार को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के तहत स्वीकृत ट्राइबल मल्टी पर्पस मार्केटिंग सेंटर (टीएमएमसी) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। लगभग 99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र का शिलान्यास तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। निर्माणाधीन टीएमएमसी भवन में कुल 14 कमरों का निर्माण किया जाएगा। यह केंद्र स्थानीय व्यापारियों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों के विपणन का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इससे क्षेत्र के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है।रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित:शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में...