अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित मार्केटिंग यार्ड में हुई डकैती कांड के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार फारबिसगंज थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस कांड का वांछित अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर फारबिसगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमराहा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद मेहीउद्दीन (26 वर्ष) पिता मोहम्मद अख्तर, निवासी ग्राम मदरगंज वार्ड संख्या-11, थाना सिमराहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को फारबिसगंज थाना लाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.