प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- देहात कोतवाली के बढ़नी निवासी अनुसूचित जाति की छात्रा अपनी बीए की मार्कशीट लेने 15 मार्च को जगवीर सिंह चौहान स्मृतिपुर अकबरपुर एटा गई थी। उसके साथ देहात कोतवाली के ही कटकावली निवासी विजय वर्मा भी गया था। छात्रा के वापस न लौटने पर उसके परिजन विजय के घर गए तो पता चला कि वह भी नहीं लौटा। एसपी से शिकायत के बाद छात्रा के पिता ने विजय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...