मार्कशीट में जन्मतिथि गलत की डीआईओएस से शिकायत
गोंडा, अगस्त 13 -- गोण्डा। परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के मंगुरा बाजार स्थित स्कूल से पढ़ी हाईस्कूल 2025 की छात्रा आकांक्षा तिवारी की जन्मतिथि में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। स्कूल के अभिलेखों में छात्रा की जन्मतिथि 01 जनवरी 2006 दर्ज है, जबकि यूपी बोर्ड की मार्कशीट में इसे 01 अक्तूबर 1970 अंकित कर दिया गया। यानी दोनों रिकॉर्ड में 36 साल का अंतर है। नाम, माता-पिता के नाम समेत अन्य विवरण सही हैं। परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत डीआईओएस डॉ. रामचंद्र से की है। उन्होंने बताया कि बोर्ड अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और नियमानुसार जल्द जन्मतिथि में सुधार कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.