मार्कशीट खोने पर पोती के सुसाइड करने के गम में दादी की मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थी
अमरोहा, जुलाई 28 -- हाईस्कूल की मार्कशीट गुम होने से परेशान होकर सुसाइड करने वाली युवती का शव घर लाने पर सदमे में सोमवार शाम दादी की भी मौत हो गई। घर से एक साथ दो अर्थी उठीं तो हर एक के आंसू छलक पड़े। बेहद गमगीन माहौल में देर शाम गंगा घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंमला निवासी नन्हे सिंह की 20 वर्षीया बेटी ललिता चौहान रविवार सुबह अमरोहा में अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर कम्प्यूटर कोर्स के लिए आवेदन करने गई थी। परिजनों के मुताबिक शाम करीब चार बजे बड़ी बहन बबीता ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो बताया कि वह गजरौला आ गई है। साथ ही उसने हाईस्कूल की मार्कशीट अमरोहा में कहीं खो जाने की बात कही। इसके बाद शाम छह बजे ललिता ने फोन पर बताया कि वह नजदीकी गांव सिहाली जागीर आ गई है। इसके बाद उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.