मार्कशीट अपडेट कर कॉलेज भिजवाएगा सीसीएसयू
मेरठ, सितम्बर 29 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि बैक और यूएफएम के बाद छात्रों की मार्कशीट अपडेट करते हुए उनके कॉलेज भेजेगा। विवि ने इसके लिए गोपनीय विभाग में विंडो के समय में बदलाव करते हुए सीधे आवेदन की समय-सीमा एक बजे तक कर दी है। अब तक गोपनीय विभाग की विंडो पर पांच बजे तक छात्र आवेदन दे सकते थे, लेकिन नए बदलाव में एक बजे के बाद कोई आवेदन सीधे स्वीकार नहीं होगा। छात्रों को एक बजे के बाद छात्र सहायता केंद्र पर ही आवेदन करना होगा। विवि के अनुसार एक बजे के बाद गोपनीय विभाग मार्कशीट अपडेट करने पर फोकस करेगा। इसके साथ ही छात्र सहायता केंद्र से आने वाले आवेदनों को भी प्रतिदिन निस्तारित किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही विवि ने परीक्षा समिति में मार्कशीट अपडेट करते हुए सीधे कॉलेज भेजने का निर्णय लिया था। विवि के इस फैसले से छात्रों को अपनी मार्कशीट अपड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.