नई दिल्ली, फरवरी 26 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की तूफानी साझेदारी की, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है। यह जोड़ी महज 1 रन के अंतर से दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिक विश्व कप रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड 96 रनों का है, जो 2016 के विश्व कप में क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। आज के मैच में मार्कराम और डी कॉक ने उस रिकॉर्ड की बराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.