वाराणसी, जून 6 -- चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में शुक्रवार को अजगरा गांव की सरिता पांडेय की चेन किसी ने पार कर दी। सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ में किसी ने चेन चोरी की। पति नित्यानन्द पांडेय ने चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कैमरों के जरिये आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...