देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद के तत्वधान में रविवार सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा के तुलसी सभागार में भगवान परशुराम की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।मुख्य वक्ता पंडित कमल नयन चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम जी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने अगले वर्ष भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालने की अपील की। परिषद के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी, परमेश्वर जोशी, इंद्र कुमार दीक्षित, डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, डा. सिंहासन पांडेय, डा. जेएन पांडे, सरोज पांडेय, अवधेश मणि त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, सनत पांडेय, अनिल मिश्र, सच्चिदानंद सिंह राना ने भी भगवान परशुराम जी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: रा...