सीवान, मई 4 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी कुख्यात अपराधी सोनू यादव के मुठभेड़ के बाद उसका शव जैसे ही घर पहुंचा, गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों में मुठेभेड़ को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही और लोग घटना की जानकारी लेने को उत्सुक दिखे। स्थिति को देखते हुए हुसैनगंज व नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही और पूरे इलाके में सतर्कता बरती गई। दोपहर में फोरेंसिक टीम गांव पहुंची और मृतक के शव की आवश्यक जांच-पड़ताल के साथ कागजी प्रक्रिया पूरी की। जांच के बाद गांव के श्मशान घाट में सोनू यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मड़कन नहर के पास हुए पुलिस मुठभेड़ की एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- छत से देख रहा था, सोनू ने गन निकाल गोली मारी; पूर्व बीजेपी MLC ने भांजे की हत्या के बा...