मारूति व ट्रैक्टर में टक्कर, मां-पुत्र चोटिल
बोकारो, जून 23 -- पेटरवार थाना क्षेत्र के दांतू व खेतको आने वाली रोड में बस बोनवा के समीप मारुति वाहन संख्या जेएच09एएम 5284 व ट्रैक्टर में मंगलवार को भिंडत हो गई। जिससे मारुति चला रहे निहाल खान को हाथ पर चोट व उसकी मां को सिर में चोट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वह अपनी गाड़ी से कथारा से बोकारो जा रहा था। वह अपनी मां को लेकर इस रास्ते से बोकारो हॉस्पिटल ले जा रहा था। वहीं दूसरी ओर खाली ट्रैक्टर जमुनिया होते हुए खेतको की ओर आ रहा था। दोनों की भिंडत बस बोनवा के समीप चढ़ाई पर हो गई। भिंडत इतना तेजी रही कि मारूति का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पेटरवार थाना की पुलिस पहुंच गई। दोनों गाड़ी को थाने ले जाने की तैयारी कर रही थी। ट्रैक्टर ड्राइवर अपनी गाड़ी को छोड़ कर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.