चंदौली, जून 28 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मारूफपुर बाजार में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। वहीं सभी लोगों के सर्वसम्मति से मारुफपुर बाजार के संतलाल मौर्य को व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया।

बैठक के मुख्य अंश जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा जिले के सभी छोटे बड़े बाजारों के व्यापारियों के सम्मान सुरक्षा और अधिकार को दिलाने के लिये जिले के सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल के साथ जोड़ने का कार्य मजबूती के साथ किया जा रहा है। सभी व्यापारी एकजुट होकर व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालो को बाजार से खदेड़ने का कार्य करें। भारत को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में सबसे बड़ा योगदान देश के सभी व्यापारियों की है।

पदाधिकारियों का स्वागत जिला महामंत...