मारुफचक की पुरानी जलापूर्ति समस्या दूर, नाले से बाहर शिफ्ट की गई पाइपलाइन
भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड 41 स्थित मारुफचक क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से मिल रहे गंदे पानी की समस्या से निजात मिल गई है। गुरुवार को नगर निगम ने इसका स्थाई समाधान कर दिया। दरअसल, पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन नाले के अंदर से होकर गुजर रही थी। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण नाले का गंदा और दूषित पानी पेयजल में मिल रहा था, जिससे पूरे इलाके में प्रदूषित जलापूर्ति हो रही थी। शिकायत मिलने पर निगम प्रशासन ने तुरंत पाइपलाइन को नाले से बाहर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मारुफचक की पुरानी जलापूर्ति समस्या दूर, नाले से बाहर शिफ्ट की गई पाइपलाइन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.