रांची, मई 2 -- रांची, संवाददाता। मारुति सुजुकी की लेटेस्ट एसयूवी 'विक्टोरिस' की बिक्री में प्रेमसंस मोटर्स ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 100 से अधिक यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के अनुसार यह सफलता टीम के समर्पण और ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। विक्टोरिस अपने एडवांस फीचर्स, एडीएएस, 6 एयरबैग और पेट्रोल, हाइब्रिड व सीएनजी जैसे मल्टीपल पावरट्रेन विकल्पों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस उपलब्धि पर डीलरशिप में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम में मारुति के रीजनल मैनेजर ऋषव, सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.