नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह गुजरात में अपने नए विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण में 2.5 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 10,189 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने गुजरात के खोराज औद्योगिक क्षेत्र स्थित विनिर्माण संयंत्र में सालाना 2.5 लाख वाहनों की पहले चरण की क्षमता जोड़ने को मंजूरी दे दी है। यह देश में इस प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी का पांचवां विनिर्माण संयंत्र होगा। बाजार की स्थितियों के आधार पर संयंत्र के पहले चरण की क्षमता के 2029 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...