नई दिल्ली, मई 4 -- मारुति सुजुकी फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कंपनी अपनी पॉप्युलर ऑफ-रोडर एसयूवी Jimny का इलेक्ट्रिक वर्जन यानी Jimny EV लाने की तैयारी कर रही है। एनडीटीवी ऑटोमेट की रिपोर्ट के अनुसार इसके हेविली कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप को बर्फीली वादियों में कोल्ड-वेदर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस प्रोटोटाइप के फोटो को CarSauce ने शेयर किया है। टेस्टिंग की दौरान जिम्नी की तरह दिखने वाले दो कैमोफ्लाज्ड टेस्ट म्यूल्स को देखा गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे तेजी से डिवेलप कर रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।मौजूदा जिम्नी से काफी मिलता-जुलता प्रोटोटाइप दिखने में सुजुकी जिम्नी ईवी प्रोटोटाइप मौजूदा जिम्नी से काफी मिलता-जुलता है। बॉक्सी बॉडी, छोटे ओवरहैंग, लगभग सीधी विंडस्क्रीन और अप...