नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- मारुति सुजुकी की ब्रेजा और फ्रॉन्क्स की FY2026 में जबर्दस्त सेल हुई है। कंपनी अब अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है, ताकि इसका क्रेज बरकरार रहे। ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी अपनी दो और पॉप्युलर कारों का फेसलिफ्ट लाने वाली है। ऐसे में अगर आप मारुति सुजुकी की कार लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा से इंजतार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी की इन तीन कारों के बारे में।Maruti WagonR Facelift मारुति सुजुकी वैगन R का फेसलिफ्ट आने वाला है। यह हैचबैक कई सालों से मिडिल-क्लास फैमिली की पसंदीदा कारों में एक एक रही है। इसके कई जेनरेशन अपडेट और फेसलिफ्ट आ चुके हैं। अब कंपनी इसे एक और फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। वैग...