नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने मंगलवार को एसयूवी विटारा के इलेक्ट्रिक संस्करण ई-विटारा की घरेलू बाजार में बिक्री शुरू कर दी। ई-विटारा के 49 किलोवाट आवर मॉडल की बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प के साथ कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसमें रोड टैक्स, बीमा, टीसीएस और अन्य सरकारी कर तथा शुल्क शामिल नहीं हैं। कंपनी एक साल बाद 60 प्रतिशत कीमत पर वाहन वापस खरीदने, बैटरी पर आठ साल और एसयूवी पर तीन साल की वारंटी दे रही है। वाहन पर पांच साल की अतिरक्ति गारंटी भी खरीदी जा सकती है। कंपनी ई-विटारा के साथ घर पर चार्जिंग की सुविधा इंस्टाल करेगी और होम चार्जर भी देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...