नई दिल्ली, मई 10 -- सब-4 मीटर SUV लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा का इंतजार कर लीजिए। मार्केट में कई बेहतरीन सब-4 मीटर एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें मारुति सुजुकी की दो एसयूवी और महिंद्रा की दो एसयूवी के साथ हुंडई और रेनो की एक-एक एसयूवी शामिल हैं। इनमें कुछ मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट हैं और कुछ बिल्कुल नए मॉडल हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी के बारे में।रेनो ब्रिजर रेनो ब्रिजर को मिनी डस्टर भी कहा जा रहा है। यह एसयूवी पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी। नैचुरल पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर का होगा और टर्बो-पेट्रोल इंजन भी इसी कैपेसिटी का होगा। इसके अलावा, रेनो एक नए 1.2 लीटर 3-सिलेंडर हाइब्रिड इंजन पर भी काम कर रहा है। यह इंजन मिलर साइकिल पर चलेगा, जिससे इसकी माइलेज काफी ...