नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- इंडियन मार्केट में आजकल एसयूवी का क्रेज कर रहा है और इसी कारण हैचबैक्स की सेल पहले जैसी नहीं रही है। हालांकि, अब लग रहा है कि हैचबैक कारों का दौर एक बार फिर से वापस आ सकता है क्योंकि कई कंपनियां आने वाले दिनों में अपने मौजूदा मॉडल्स को फेसलिफ्ट देने के साथ ही कुछ के ऑल-न्यू मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस लिस्ट में हुंडई के साथ मारुति सुजुकी और टोयोटा की हैचबैक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग हैचबैक कारों के बारे में।टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के बाद अब टोयोटा ग्लांजा को भी अपडेट मिलने वाला है। डीलर सोर्सेज के मुताबिक इसका डेब्यू 14 अक्टूबर 2026 को हो सकता है। इसमें बलेनो फेसलिफिट जैसे कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई ग्लांजा में नया फ्रंट ग्रिल और बंपर के साथ कुछ नए फीचर्स जोड़े ...