नई दिल्ली, जून 23 -- हुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी नई SUV लॉन्च करने वाली है। इसका नाम बेयोन (Hyundai Bayon) होगा। कंपनी भारतीय सकड़ों पर इसकी लगातार टेस्टिंग कर रही है। इस दौरान इसकी फोटो भी सामने आ रही हैं। बेयोन को कंपनी अपनी प्रीमियन i20 के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। इस मिड-साइज SUV की लंबाई 4.1 मीटर होगी। ये इंटरनेशनल-स्पेक हैचबैक जितनी ही है, जिसे हाल ही में ब्राजील में लॉन्च किया गया था। भारत में इसके टेस्ट म्यूल्स देखे गए हैं। अब इसके जो नए फोटोज सामने आए हैं उसमें ये मारुति सुजुकी विक्टोरिस के बगल में खड़ी देखी गई। जिससे इसके साइज के अंदाजा ज्यादा सटीक लगाया जा सकता है। साइज के आधार पर ये बात भी साफ होती नजर आ रही है कि ये लॉन्च होने के बाद विक्टोरिस को भी टक्कर दे सकती है। यह भी पढ़ें- भारत में तैयार डस्टर का द...