नई दिल्ली, जुलाई 15 -- मारुति सुजुकी इंडिया ब्रेजा SUV का नया मॉडल 24 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में कंपनी ब्रेजा के मौजूदा मॉडल पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। ये भी कहा जा सकता है कि ये ब्रेजा की स्टॉक क्लियरेंस सेल है। खास बात ये है कि कंपनी ने इस महीने अपनी ज्यादातर कारों को महंगा कर दिया है, जबकि ब्रेजा की कीमत में एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। एरिना डीलरशिप पर इसकी इन्वेंट्री को खत्म करने के लिए 55,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, 25,000 रुपए के एस्क्ट्रा बेनिफिट भी मिल रहे हैं। इस महीने कंपनी ब्रेजा पर 25,000 रुपए के एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर्स दे रही है। संभावित ग्राहकों के लिए 5,000 रुपए के इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट के साथ-साथ 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस का भी फायदा मिलेगा। डीलर्स की तरफ...