नई दिल्ली, जून 17 -- हुंडई इंडिया जून में अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 पर शानदार बेनिफिट दे रही है। दरअसल, इसके S ट्रिम को छोड़कर, अन्य सभी वैरिएंट (N लाइन समेत) पर 63,000 रुपए तक का फायदा मिलता है। इसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर, 15,000 रुपए का अपग्रेड ऑफर और 3,000 रुपए का सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। हालांकि, S ट्रिम पर कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा, लेकिन यह 20,000 रुपए तक के एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और सरकारी कर्मचारी या 3,000 रुपए के कॉर्पोरेट ऑफर के साथ आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 6 लाख रुपए से 11.58 लाख रुपए तक हैं। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज से होता है।हुंडई i20 फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इस प्रीमियम हैचबैक में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर पे...