नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सरकार के कौशल विकास मिशन के तहत हरियाणा के रोहतक में अत्याधुनिक विनिर्माण प्रयोगशाला स्थापित की है। रोहतक स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हसनगढ़ में स्थापित इस विनिर्माण प्रयोगशाला में पहले वर्ष में लगभग 200 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल उसके कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत की गई है। इस प्रयोगशाला में छात्रों को वाहन असेंबली, वेल्डिंग और रंगाई जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मारुति सुजुकी देशभर में 31 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सहयोग दे रही है और अब तक 18 ऐसी विनिर्माण प्रयोगशालाएं स्थापित कर चुकी है। यह भी पढ़ें- मारुति ने ITI हसनगढ़ में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब की स्थापना की, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...