कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू में चल रहे प्लेसमेंट ड्राइव में गुरुवार को 74 छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर जॉब मिली। इसमें रिलायंस इंडस्ट्री ने 36 छात्र-छात्राओं का चयन करते हुए उन्हें 8.5 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। वहीं, इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस व आईटी के 20 छात्रों का चयन डीमार्ट में हुआ है। मैकेनिकल व केमिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को टाइटन ने छह लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि मैकेनिकल, पेंट और केमिकल के छह छात्रों का चयन मारुति में 12.8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया गया है। एथर एनर्जी ने केमिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र को 10 लाख रुपये का पैकेज दिया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने बधाई दी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.