मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- बंदरा। नूनफारा गांव स्थित बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या से पधारे आचार्य प्रेम पंडित ने मुख्य यजमान नवीन ठाकुर सहित सभी 251 कन्याओं को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा घाट पर कलश में जलबोझी कराया। इसके बाद कलश यात्रा जयघोष के साथ रतवारा, मतलुपुर, करमैठा, बंदरा व छपरा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा हनुमान आराधना का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि दो से 10 अप्रैल तक महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा में उपसरपंच सुनील ठाकुर, प्रवीण कुमार, मदन ठाकुर, पंकज ठाकुर, योगेश कुमार, अवि...