छपरा, अप्रैल 6 -- पेज चार की बॉटम बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के बेदौली में चल रहे मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमत्प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन सोमवार को कलशयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही वरुण पूजन, पंचांग पूजन आदि कार्यक्रम भी सम्पादित किये गए। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, रथ सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी शामिल थे। सभी जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगा रहे थे। इस जयघोष से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ -स्थल से जलयात्रा शुरू हुई। फिर दुबौली,नदौआं, चेतन छपरा होते हुए पैगम्बरपुर पोखर पर पहुंच पवित्र कलश में जल भरा गया। वहां से जल यात्रा बरैठा ,भगवानपुर होते हुए यज्ञ -स्थल पर पहुंचा। गर्मी को देखते हुए विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने जल-यात्रा में शामिल नर-नारियों के लिए शर्बत तथा जूस की व्यवस्था कर पूण्य के भागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.