नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी। कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिये बढ़ी हुई लागत के असर को यथासंभव कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने फिर से दिया झटका, महंगी होंगी कंपनी की कारें, पिछले महीने भी बढ़ी थीं कीमतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...