नई दिल्ली, मार्च 17 -- दिग्गज कारमेकर कंपनी- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को आयकर विभाग से 5786 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में कंपनी द्वारा रिटर्न में दिखाए गए आय में Rs.5786 करोड़ की एडिशन और डिसअलाउंस प्रस्तावित की गई हैं। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में स्पष्ट किया कि यह सिर्फ ड्राफ्ट ऑर्डर है और वह निर्धारित समयसीमा में आपत्तियां दर्ज कराएगी। इसके साथ ही मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड डिस्प्यूट रेजोल्यूशन पैनल (DRP) के समक्ष इसे चुनौती देगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटनाक्रम का उसके वित्तीय या व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर डिमांड में रहे। मंगलवार को शेयर में 2 पर्सेंट का उछाल आया। ट्रेडिंग के अंत में शेयर 1.88% बढ़कर 12993.55 रुपये पर पहुंच गया। ट्रेडिंग ...