नई दिल्ली, फरवरी 28 -- भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) के बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVitara के साथ इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है। मारुति का प्लान है कि जुलाई तक हर महीने करीब 2,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाई जाएं। हालांकि, डिमांड इतनी जबरदस्त है कि कंपनी के पास फिलहाल गाड़ियों की कमी पड़ रही है। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी के सीनियर अधिकारी पार्थो बनर्जी ने बताया कि उन्हें हर दिन 2,000 से 2,500 पूछताछ (Enquiries) मिल रही हैं, जिसे देखते हुए अब प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- भूल जाइए पुरानी Tiago EV! बेहतर रेंज और बदले फीचर्स के साथ टाटा ला रही नया अवतारप्रोडक्शन और वेटिंग पीरियड मारुति की ये इले...