मारुति की भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़, 500 पदों के लिए 5000 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
लखनऊ, जुलाई 23 -- शुभ्रांशु शेखर, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। हरियाणा के सोनीपत स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में 500 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मंगलवार को आईटीआई अलीगंज में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। 33 हजार रुपये तक के आकर्षक वेतनमान वाले इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुल मिलाकर करीब 5,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 33 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत एक घंटे की लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों को 50 सवालों के जवाब देने थे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मोबाइल संदेश (मैसेज) के जरिए सूचित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू अगले दिन आयोजित किया जाएगा。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.