गिरडीह, फरवरी 17 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरीडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ गांव के समीप मारुति ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार धक्का लगने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार युवक को गंभीर चोटें आई है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंडरी पंचायत अंतर्गत पंदनाटांड़ निवासी महालाल मरांडी जाताखुंटी मेहमान के घर गये हुए थे। वहां से वापस अपना घर पंदनाटांड़ आने के क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ गांव के समीप गिरिडीह तरफ से आ रही मारूति ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर सवार युवक महालाल मरांडी बुरी तरह घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.