नई दिल्ली, जुलाई 5 -- मारुति सुजुकी कार लवर्स के लिए जुलाई का महीना ताबड़तोड़ डिस्काउंट लेकर आया है। बता दें कि कंपनी इस दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर लाखों रुपये की छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) पर भी बंपर ऑफर दे रही है। इस दौरान ग्राहक ऑल्टो K10 खरीदकर अधिकतम 52,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।शानदार डिजाइन और इंटीरियर मारुति सुजुकी ऑल्टो ऑल्टो K10 के लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी मॉडर्न है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्...