नई दिल्ली, मार्च 16 -- भारतीय मार्केट में बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हैचबैक कारों की धूम रही। इस दौरान मारुति सुजुकी वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो जैसी कारों ने 14,000 यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की। हालांकि, इसी दौरान मारुति की पॉपुलर हैचबैक इग्निस को निराशा हाथ लगी। इस दौरान मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) को महज 1,848 ग्राहक ही मिले। साथ ही बिक्री में भी सालाना आधार पर 23 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में इसे 2,394 ग्राहक मिले थे। आइए जानते हैं इग्निस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- Rs.4.99 लाख की इस कार के आगे स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो भी फेल! बिक्री में बनी नंबर-1धासू हैं कार के फीचर्स मारुति सुजुकी इग्निस अपनी यूनीक 'बॉक्सी' स्टाइल और अर्बन डिजाइन के लिए ज...