नई दिल्ली, जून 25 -- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मई में एलान किया था कि वो जून से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर देगी। अब एक-एक करके कंपनी ने कारों को महंगा करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली ऑफरोडिंग लाइफस्टाइल SUV जिम्नी की कीमतें रिवाइज की हैं। कंपनी ने बताया था कि वो कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। ऐसे में अब जिम्नी को खरीदने के लिए 7,500 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। इस कार को जेटा और अल्फा, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में खरीद सकते हैं। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 12.39 लाख रुपए से 14.52 लाख रुपए तक हो गई हैं।जिम्नी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस जिम्नी में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 134 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता ...