नई दिल्ली, जून 8 -- मारुति सुजुकी की नई-नवेली एसयूवी विक्टोरिस नें कमाल कर दिया है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) ने देश में 1 लाख यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि सितंबर, 2025 में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस को यह मुकाम हासिल करने में महज 8 महीने से थोड़ा ज्यादा का वक्त लगा है। कंपनी ने इसके शुरुआती 50,000 यूनिट्स सिर्फ पांच महीनों में बेच दिए थे। आइए जानते हैं मारुति विक्टोरिस की बिक्री, इसके शानदार फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से।जनवरी में ताबड़तोड़ बिकी गाड़ी बता दें कि मई 2026 के अंत तक मारुति विक्टोरिस की कुल 100,165 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस सफर में जनवरी, 2026 का महीना गाड़ी के लिए सबसे शानदार रहा। इस दौरान गाड़ी ने 15,240 यूनिट्स की अपनी अब तक की सबसे बड़ी मा...