नई दिल्ली, जून 7 -- मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान मारुति बलेनो खरीदने पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति बलेनो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी रही है बिक्री अगर बिक्री की बात करें तो बीते महीने यानी मई, 2026 में मारुति सुजुकी बलेनो की कुल 18,396 यूनिट्स बिक्री हुई। इस दौरान सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 58 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि...