नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- मारुति सुजुकी इंडिया के प्रीमियम पैसेंजर व्हीकल ब्रांड चैनल नेक्सा डीलरशिप ने लगातार तीसरे फाइनेंशियल ईयर में घरेलू बाजार में होलसेल के तौर पर 5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, FY2024 के बाद से ग्रोथ धीमी हो गई है, जब नेक्सा ने पहली बार किसी एक फाइनेंशियल ईयर में 500,000 गाड़ियों की बिक्री का मील का पत्थर छुआ था। FY2026 में नेक्सा पोर्टफोलियो की 504,409 यूनिट बिकीं, जो पिछले FY2025 की 543,050 यूनिट के मुकाबले 7% कम है। मारुति सुजुकी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 18,23,129 यूनिट में नेक्सा का हिस्सा FY2025 के 31% और FY2024 के 32% से घटकर 28% रह गया है। FY2024 में ही नेक्सा की सबसे ज्यादा 561,050 गाड़ियां बेची हैं। FY2026 में नेक्सा पोर्टफोलियो से एक मॉडल सियाज हटा और एक नया मॉडल ई-विटार जुड़ा। हाल ही में खत्म ...